लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कर्ज वसूली में हुई लड़ाई के दौरान लड़कियों के उतारे गये कपड़े, मंत्री ने कहा, 'हम दिलाएंगे न्याय'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 1, 2022 15:45 IST

कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु के अनेकल कस्बे में कर्ज न चुकाये जाने पर दो बहनों के साथ उनके घर पर मारपीट की गई और कथित तौर पर उनके कपड़े उतारे जाने की बात भी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कथिततौर पर कर्ज वसूली मामले में दो बहनों के साथ हुई बदसलूकीराज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने बेंगलुरु के अनेकल कस्बे में हुई इस घटना की जांच का आदेश दिया

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के अनेकल कस्बे में कथिततौर पर कर्ज वसूली के मामल में हुए झगड़े के दौरान दो बहनों के साथ हुए अभद्रता के मामले में राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने कहा कि उन्हें अनेकल में दो महिलाओं पर कथित हमले की सूचना मिली है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कर्ज न चुकाने पर दो बहनों के साथ उनके घर पर कथित तौर पर मारपीट की गई और उनके कपड़े उतारे जाने की बात सामने आई है। मामले में हमने जांच के आदेश दे दिये हैं और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा।

समाचार पत्र 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक बेंगलुरु की लोकल मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस ने कथिततौ पर पीड़िता की शिकायत पर दो दिनों तक मामला ही दर्ज नहीं किया। जबकि पीड़िताओं पर हुए हमले और उन्हें नग्न करने के प्रयास का वीडियो जारी किया किया गया है।

मामले में गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारी जांच कर रहे हैं और सबूतों के आधार पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मंत्री ने कहा, "मुझे उस घटना के बारे में जानकारी मिली है, जहां अनेकल में कर्ज न चुका पाने के कारण दो बहनों के साथ मारपीट की गई और उनके साथ अभद्रता भी की गई। शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। घटना के संबंध में हम सुनिश्चित करेंगे कि न्याय प्रदान किया जाएगा।"

खबरों के मुताबिक एक महिला ने अपनी दो बेटियों की शिक्षा के लिए आरोपी से जमीन के एवज में 1 लाख रुपये का कर्ज लिया। लेकिन महिला तय वक्त में कर्ज की राशि वापस नहीं कर पाई, जिसके बाद कहा गया है कि जमीन आरोपी की हो गई और जमीन पर कब्जा लेने के लिए आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी बेटी के साथ कथित तौर पर अभद्रता की।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में जब पीड़िता शिकायत दर्ज करना के लिए थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया और पीड़िता से कहा कि वो आरोपी के साथ समझौता कर लें। लेकिन जब मामले में मारपीट का वीडियो वायरल होने लगा तो प्रशासन की नींद खुली और फिर मंत्री के आदेश पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।

फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है और झगड़े के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच होने के बाद सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए