लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र गिरफ्तार, 12 करोड़ रुपये नकद, 6 करोड़ रुपये का सोना जब्त

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2025 15:19 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में छापे मारे और 12 करोड़ रुपये नकद (करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए। 

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र 'पप्पी' को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में धन शोधन रोधी कानून के तहत शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में छापे मारे और 12 करोड़ रुपये नकद (करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए। 

ईडी ने हांलाकि यह नहीं बताया कि किस स्थान से क्या जब्त किया गया। ईडी ने कहा कि चित्रदुर्ग के 50 वर्षीय विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्हें बेंगलुरु की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड में लिया गया। 

ईडी का बेंगलुरु ज़ोन मामले की जांच कर रहा है। ईडी ने बताया कि विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कैसीनो किराए पर लेने के लिए व्यावसायिक यात्रा पर गंगटोक गए थे। वीरेंद्र के भाई के सी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के परिसरों से कई संपत्तियों संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए। ईडी ने कहा, "उनके अन्य सहयोगी जैसे एक और भाई के सी थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं।" 

टॅग्स :Congress MLAप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?