लाइव न्यूज़ :

करनालः चार संदिग्ध आतंकी हिरासत में, एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs सहित कंटेनर बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2022 13:43 IST

करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि इनकी गाड़ी की बीडीडीएस टीम की उपस्थिति में तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs बरामद हुई हैं। बीडीडीएस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगंगा राम पुनिया ने आगे कहा कि पता चला है कि ये फिरोजपुर से सप्लाई लेकर आए थे।आदिलाबाद(तेलंगाना) के आसपास इनको सप्लाई रखकर आनी थी।3 आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक आरोपी लुधियाना का रहने वाला है। 

करनालः हरियाणा के करनाल पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किया। करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि जांच जारी है। इनका मकसद क्या था। खालिस्तानी आतंक को नाकाम किया गया है। 

करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि इनकी गाड़ी की बीडीडीएस टीम की उपस्थिति में तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs बरामद हुई हैं। बीडीडीएस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मधुबन थाने में FIR दर्ज़ की है।

गंगा राम पुनिया ने आगे कहा कि पता चला है कि ये फिरोजपुर से सप्लाई लेकर आए थे और आदिलाबाद(तेलंगाना) के आसपास इनको सप्लाई रखकर आनी थी। 3 आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक आरोपी लुधियाना का रहने वाला है। 

आरोपी एक पाक-आधारित व्यक्ति के संपर्क में थे, जिसने उन्हें आदिलाबाद, तेलंगाना में हथियार और गोला-बारूद छोड़ने के लिए कहा था। आरोपी गुरप्रीत को फिरोजपुर जिले में ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए विस्फोटक मिले। इससे पहले, उन्होंने नांदेड़ में विस्फोटक गिराए। प्राथमिकी दर्ज की है।

करनाल में बरामद विस्फोटक पर हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा कि आरोपियों को विस्फोटकों के साथ पकड़ा गया क्योंकि वे हरियाणा से गुजर रहे थे। पुलिस गहन जांच कर रही है। कंटनेर की जांच जारी है। पुलिस ने जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणापंजाबतेलंगानापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप