लाइव न्यूज़ :

Karachi University: पंजाब विश्वविद्यालय के बाद कराची विवि में होली खेल रहे छात्रों पर हमला, 15 घायल, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: March 7, 2023 22:18 IST

Karachi University: सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय के “लॉ कॉलेज” में भी ऐसी ही घटना हुई, जब करीब 30 हिंदू छात्र होली मनाने के लिए जमा हुए थे। इस दौरान उन पर हुए हमले में 15 छात्र घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।सिंधी विभाग में एक घटना हुई थी, जहां हिंदू और अन्य छात्र होली मना रहे थेकुछ छात्रों ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Karachi University: पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कम से कम 15 छात्र मंगलवार को एक कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा यहां कराची विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर होली मनाने से रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान घायल हो गए। पिछले दो दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय के “लॉ कॉलेज” में भी ऐसी ही घटना हुई, जब करीब 30 हिंदू छात्र होली मनाने के लिए जमा हुए थे। इस दौरान उन पर हुए हमले में 15 छात्र घायल हो गए थे। कराची विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंधी विभाग में एक घटना हुई थी, जहां हिंदू और अन्य छात्र होली मना रहे थे।

एक दूसरे पर रंग फेंक रहे थे और इसी दौरान कुछ छात्रों ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस घटना की जांच कर रहे हैं, जो पूरी तरह से हमारी नीतियों के खिलाफ है।’’ एक हिंदू छात्रा ने अन्य छात्रों के साथ मास्क पहनकर बाद में पूरी घटना को रेखांकित करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस्लामी जमीयत तुलबा के कार्यकर्ता आए और परिसर में होली मना रहे छात्रों पर हमला किया। उन्होंने कई छात्रों को पीटा।’’ छात्रा ने कहा, ‘‘उन्होंने छात्राओं को भी परेशान किया और हमें उस जगह से जाना पड़ा। हम होली का त्योहार मनाने के लिए इकट्ठे हुए थे। मैं चाहती हूं कि सरकार और विश्वविद्यालय जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानहोली 2023
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम