लाइव न्यूज़ :

कानपुर: सर्पदंश से मौत के बाद शव को कर दिया था प्रवाहित, 6 साल बाद जिंदा वापस लौटा किशोर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2018 09:15 IST

कानपुर देहात में शुक्रवार (26 अक्टूबर) को एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है।

Open in App

कानपुर देहात में शुक्रवार (26 अक्टूबर) को एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक बच्चे की सर्पदंश से मौत के बाद उसके घरवालों ने उसके शव को मृत समझकर गंगा में बहा दिया था। लेकिन अब वह बच्चा 6 साल बाद वापस आ गया है।

6 साल बाद बच्चे को बंजारों के डेरे में नाचता-गाता देखकर परिजनों के होश उड़ गए है। खबर के अनुसार परिजनों ने और बच्चे ने दोनों ने एक दूसरे को पहचान भी लिया है। लेकिन फिर भी परिजनों की लाख कोशिशों के बाद भी किशोर उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंच गए हैं। वहीं, पुलिस दोनों को पक्षों को सुनकर बात सुलझाने की बात कह रही है। 

जानें क्या है मामला

करीब छह साल पहले कानपुर के पड़ोस के लुधौरा गांव के विनोद के इकलौते बेटे शैलेंद्र (7 वर्ष) को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने मृत मानकर कन्नौज स्थित मेहंदी घाट ले जाकर गंगा में प्रवाहित कर दिया था। इस घटना को पूरा घर भुला चुका था।  लेकिन अब हाल ही में महबूबपुर गांव में आई बंजारों की टोली में किशोर शैलेंद्र को नाचते-गाते देख ग्रामीणों ने विनोद व उसके परिजनों को सूचना दी।

वहीं, विनोद जब महबूबपुर पहुंचे तो उनको डेरे के रामपुर कूच करने की जानकारी मिली। जिसके बाद विनोद पत्नी गीता व परिजनों के साथ रामपुर गए। वहीं, किशोर और परिवार दोनों ने एक दूसरे को पहचान भी लिया है। अभी वह इस बच्चे को परिजनों के साथ नहीं भेज सकता लेकिन गुरु का आदेश लेकर वह किशोर को लेकर उनके गांव आएगा तभी कुछ फैसला हो सकेगा।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला