लाइव न्यूज़ :

कानपुर हिंसाः 40 संदिग्धों के पोस्टर जारी करने के बाद नाबालिग आरोपी ने किया सरेंडर, अब तक 50 गिरफ्तार, 3 FIR

By अनिल शर्मा | Updated: June 7, 2022 12:35 IST

पुलिस ने बताया कि हिंसा में कथित तौर पर शामिल प्रमुख आरोपियों के होर्डिंग बनाए गए हैं और इन्हें प्रभावित इलाकों और आसपास के इलाकों में प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रभावित इलाके में 40 संदिग्धों की तस्वीरें लगाई गई हैंतस्वीर देखकर एक नाबालिग आरोपी ने कर्नलगंज थाने में सरेंडर किया हैसीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अब तक 100 से अधिक दंगाइयों की पहचान कर ली गई है

कानपुरः कानपुर में गत शुक्रवार को हुई हिंसा में शामिल 40 प्रमुख संदिग्धों की तस्वीरें प्रभावित क्षेत्रों लगाए जाने के बाद मंगलवार एक नाबालिग आरोपी ने कर्नलगंज थाने में सरेंडर किया है। कानपुर पुलिस ने ये जानकारी दी है।  गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 50 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

संयुक्त आयुक्त आनंद प्रकाश ने बताया कि अब तक 50 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं तीन एफआईआर दर्ज की गीई है। उन्होंने कहा, निर्दोष लोगों को समस्या न हो यह सुनिश्चित किया है। जो लोग सामाजिक माध्यमों से नफरत, गलत बातें, दुष्प्रचार कर रहे हैं उनके ऊपर विधि के अनुरूप कार्रवाई होगी।

पुलिस ने बताया कि हिंसा में कथित तौर पर शामिल प्रमुख आरोपियों के होर्डिंग बनाए गए हैं और इन्हें प्रभावित इलाकों और आसपास के इलाकों में प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, ‘‘हमने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप के माध्यम से लगभग 100 और दंगाइयों एवं पथराव करने वालों की पहचान की है।" उन्होंने कहा कि तलाश अभियान जारी है और दंगाइयों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

आनंद प्रकाश ने कहा, हिंसा में शामिल 40 प्रमुख संदिग्धों की तस्वीरें प्रभावित क्षेत्रों और उसके आसपास के प्रमुख स्थानों पर लगाई हैं। होर्डिंग्स में एसएचओ (बेकनगंज) के संपर्क नंबर हैं, ताकि लोग पुलिस को संदिग्धों के बारे में जानकारी दे सकें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में सोमवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हिंसा के मामले में कथित रूप से फर्जी और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में फेसबुक और ट्विटर के आठ उपयोगकर्ताओं के खिलाफ भी सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?