लाइव न्यूज़ :

कानपुरः गाय सहित कई जानवरों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध, 62 वर्षीय विजेंद्र मिश्रा अरेस्ट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पकड़ा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 21:36 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बर्रा-8, गुजैनी निवासी विजेंद्र मिश्रा (62) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। गाय के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कानपुरः कानपुर जिले के बर्रा इलाके में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में गाय और कुतिया सहित कई जानवरों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बर्रा-8, गुजैनी निवासी विजेंद्र मिश्रा (62) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि घटना पर संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने गाय के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी ऐसा आरोप लग चुका है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, "पुलिस जांच के दौरान, हमें कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें मिश्रा को सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जानवरों के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा सकता है।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसकी चिकित्सा जांच कराने का निर्णय लिया गया है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?