लाइव न्यूज़ :

Kanpur Shocker: नीट कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ अश्लील हरकत, टीचर ने पहले लगाया गले फिर किया 'किस'; CCTV फुटेज वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 30, 2024 10:20 IST

Kanpur Shocker: सीसीटीवी फुटेज में एक छात्र के साथ अनुचित हरकतें करने का खुलासा होने के बाद कानपुर में NEET कोचिंग संस्थान के एक जीव विज्ञान शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

Kanpur Shocker: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ अश्लीलता करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हैरानी की बात ये है कि यह हरकत कोई और नहीं बल्कि बायोलॉजी शिक्षक कर रहा है। बताया जा रहा है कि मामला नीट कोचिंग संस्थान काकादेव कोचिंग मंडी का है, जहां जीवविज्ञान के शिक्षक को सीसीटीवी फुटेज में एक छात्रा के साथ अनुचित हरकतें करते हुए पाया गया। 

सनसनीखेज मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने फौरन मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक की पहचान साहिल सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो फुटेज में कक्षा के दौरान छात्रा को बाथरूम में ले जाता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में शिक्षक एक छात्रा को पकड़ता है और उसे अपने पास लाकर गले लगा लेता है। इसके बाद टीचर उसे किस करता है और बाथरूम में ले जाता है। 

कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव को पेन ड्राइव मिलने के बाद वीडियो सामने आया, जिसमें आपत्तिजनक साक्ष्य थे। जबकि छात्राओं ने पहले भी सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन सबूतों के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, संचालक ने अपने स्तर पर जांच की तो उसे पता चला की आरोपी पहले भी छात्राओं के साथ ऐसा कर चुका है। इस घटना ने काकादेव कोचिंग मंडी को झकझोर कर रख दिया है, जहां सिद्दीकी जीवविज्ञान पढ़ाता था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सेंट्रल, महेश कुमार ने कहा, "काकादेव क्षेत्र में कोचिंग सेंटर के प्रबंधक की लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जहां शिक्षक ने कथित तौर पर परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा को परेशान किया था। नामजद आरोपी को बीएनएस धारा 74 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे या संभावना के साथ उन पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है।"

 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमयौन उत्पीड़नछेड़छाड़उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला