लाइव न्यूज़ :

कानपुर में शहीद CO की बेटी ने पुलिस को सौंपा ऑडियो क्लिप, SSP ने शिकायत के बाद भी चौबेपुर दारोगा पर नहीं की थी कार्रवाई

By अनुराग आनंद | Updated: July 7, 2020 17:15 IST

3 जुलाई की रात कानपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी अनंत दवे सीओ की शिकायत को सुनने के बाद जांच की बात कहकर बात को टाल दिया था। ऑडियो में सीओ देवेंद्र मिश्र ने एसएसपी अनंत दवे से कहा था कि एसएचओ विनय तिवारी उनकी बात नहीं सुनता है। सीओ देवेंद्र मिश्र ने एसएसपी अनंत दवे को पत्र लिखकर भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

लखनऊ:कानपुर में पुलिस के 8 जवानों की हत्या कर फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब मिल रही जानकारी के मुताबिक, शहीद सीओ की बेटी ने कानपुर के नए एसएसपी दिनेश कुमार पी को अपने पिता के मोबाईल में रिकॉर्ड एक ऑडियो सौंपा है। 

आज तक की मानें तो शहीद सीओ की बेटी ने एसएसपी को जो ऑडियो सौंपा है उसमें सीओ देवेंद्र मिश्र अपने वरिष्ठ अधिकारी व एसएसपी अनंत दवे से एसएचओ के बारे में शिकायत कर रहे हैं। एसएसपी अनंत दवे इस शिकायत को सुनने के बाद जांच की बात कहकर बात को टाल देते हैं। इस ऑडियो में सीओ मिश्र एसएसपी से बताते हैं कि एसएचओ विनय तिवारी उनकी बात नहीं सुनता है। 

सोशल मीडिया पर भी साढ़े चार मिनट का ऑडियो वायरल-

बता दें कि टीओआई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना के बाद ही सोशल मीडिया पर करीब साढ़े चार मिनट का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एसएसपी अनंत दवे, सीओ देवेंद्र मिश्र व एसएचओ विनय तिवारी के बीच बात हो रही है। इस ऑडियो में भी सीओ एसएचओ के बारे में एसएसपी से शिकायत कर रहे थे। हलांकि, इस ऑडियो की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। 

यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो चौबेपुर थाना अध्यक्ष विनय तिवारी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को हर तरह के मामले से बचाता था। वह सैकड़ों मामले में आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तारी से बचाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाता था। 

पुलिस के शवों के साथ 'क्रूरता' करने का विकास दुबे ने बनाया था प्लान

आज-तक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 2 और 3 जुलाई की रात( एक से दो बजे के बीच) आठों पुलिस वालों की मौत के बाद विकास दुबे का प्लान था कि उनको चौराहे पर जला दिया जाए। गांव वाले भी इन सब में विकास की डरे से मदद करते।

पुलिस वालों की हत्या की सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस वालों के शव एक के ऊपर एक पड़े पड़ा हुआ था। सभी शवों को जलाने के लिए घर में मौजूद ट्रैक्टर से तेल भी निकाला जा रहा था। तभी पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश वहां से भाग गए थे। गांव वालों ने पुलिस ने बाद में जब इस बारे में पूछताछ की तो किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं थी। 

कानपुर शूटआउट घटना स्थल पर यूपी पुलिस

विकास दुबे के गिरफ्तार साथी ने खोले कानपुर शूटआउट के कई राज

विकास दुबे के साथ पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक दयाशंकर अग्निहोत्री की गिरफ्तारी हुई है। दयाशंकर अग्निहोत्री ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं।

दयाशंकर अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि विकास दुबे को पुलिस स्टेशन से फोन आया था, जिसके बाद उसने अपने घर में 25-30 लोगों को बुलाया गया था। दयाशंकर ने बताया विकास दुबे किसी के फोन आने के बाद काफी अलर्ट हो गया था। दयाशंकर अग्निहोत्री ने कहा, विकास दुबे को पुलिस स्टेशन से एक फोन आया था।

जिसके बाद उसने लगभग 25-30 लोगों को बुलाया। उसने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के समय मैं घर के अंदर बंद था, इसलिए मैंने कुछ भी नहीं देखा। 

उसने यह भी बताया कि जेसीबी से रास्त रोकने का प्लान भी विकास दुबे का था। 2 और 3 जुलाई की रात हुई कानपुर में मुठभेड़ में पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए हैं।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?