लाइव न्यूज़ :

यूपी: बिल्डर ने पूर्व प्रेमिका का अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

By भाषा | Updated: June 12, 2019 18:12 IST

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी भोली भाली लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता है और उनसे अनैतिक कार्य करवाता है। पुलिस को आरोपी के पास से बरामद फोन में छात्रा के अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया।

Open in App

ग्रेटर नोएडा की एक कॉलेज छात्रा के अश्लील वीडियो बना उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोपी बिल्डर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लखनऊ में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण विनीत जयसवाल ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली एलएलबी की छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवरिया जिले के भरत प्रताप राव पुत्र शिव प्रताप नारायण ने अपने आप को अविवाहित बताकर उससे संपर्क साधा और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

उन्होंने कहा कि भरत अपने आप को अविवाहित बताकर छात्रा के साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। शिकायत के मुताबिक जब छात्रा को पता चला कि वह शादीशुदा है तथा उसकी बीवी व बच्चे लखनऊ में रहते हैं, तो उसने उससे दूरी बना ली।

इस बात से परेशान भरत ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिये। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना कासना पुलिस ने आज भरत राव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह सर्व सिद्ध बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी कानपुर का प्रबंध निदेशक है, जो जमीन का क्रय विक्रय का काम करता है।

उन्होंने बताया कि उसपर लखनऊ के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि यह भोली भाली लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता है, तथा उनसे अनैतिक कार्य करवाता है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक फॉर्च्यूनर कार तथा कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से बरामद फोन में छात्रा के अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?