लाइव न्यूज़ :

कानपुर: नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने BJP विधायक और उनकी मां पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 13:57 IST

बिठूर थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्ष उनकी मां निर्मला सिंह ने उसके पति को अपने घर बुलाकर अपने निजी खेतों में जबरन काम करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का कहना है कि उसका पति नगर पंचायत में कर्मचारी है और उसने जब खेतों में काम करने से मना किया तो उसकी तनख्वाह रोक दी गई।भाजपा विधायक सांगा ने अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों को गलत बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया है।

कानपुर की बिठूर नगर पंचायत के एक कर्मचारी की पत्नी ने भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और उनकी मां के खिलाफ अपने पति के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

बिठूर थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्ष उनकी मां निर्मला सिंह ने उसके पति को अपने घर बुलाकर अपने निजी खेतों में जबरन काम करने को कहा।

महिला का कहना है कि उसका पति नगर पंचायत में कर्मचारी है और उसने जब खेतों में काम करने से मना किया तो उसकी तनख्वाह रोक दी गई और उसे तथा उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

हालांकि भाजपा विधायक सांगा ने अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों को गलत बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और इस सिलसिले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

उधर, आरोप लगाने वाली महिला का यह भी कहना है कि पुलिस भाजपा विधायक और उनकी मां को बचाने की कोशिश कर रही है।

 

टॅग्स :कानपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी