लाइव न्यूज़ :

कानपुरः 27 साल के बेटे और 24 साल की बहू का चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या, 74 वर्षीय आरोपी पिता ने कहा- मुझे अफसोस नहीं, मार डाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2022 11:44 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम तिवारी (27) और उनकी पत्नी जूली तिवारी (24) कमरे के अंदर सो रहे थे, जबकि शिवम के पिता दीपक कुमार तिवारी और भाई मोनू छत पर सोए थे। घर में कुछ किरायेदार भी रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पिता ने जब दोनों सो गए तो गर्दन को चाकू से काट डाला। किरायेदार ने शिवम के कमरे का दरवाजा खुला पाया।

कानपुरः कानपुर जिले के बजरिया इलाके के रामबाग में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहित जोड़े की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिता दीपक कुमार तिवारी को अरेस्ट किया है।

 

 

अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम तिवारी (27) और उनकी पत्नी जूली तिवारी (24) कमरे के अंदर सो रहे थे, जबकि शिवम के पिता दीपक कुमार तिवारी और भाई मोनू छत पर सोए थे। घर में कुछ किरायेदार भी रहते हैं।

इस बीच पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। शिवम के पिता दीपक कुमार तिवारी ने बहू और बेटे को मारा है। 74 वर्षीय पिता ने कहा कि मुझे कोई अफसोस नहीं है। जुर्म कबूल लिया है। पिता ने जब दोनों सो गए तो गर्दन को चाकू से काट डाला। 

अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि  बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे एक किरायेदार ने शिवम के कमरे का दरवाजा खुला पाया। किरायेदार अंदर गया तो उसे दंपति के शव फर्श पर खून से लथपथ मिले। अधिकारी ने दावा किया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों का गला धारदार हथियार से रेता गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश : बेटे और बेटी की हत्या के दोषी पिता को मिली उम्रकैद की सजा

बलिया जिले की एक अदालत ने अपने बेटे और बेटी की हत्या के छह साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। संयुक्त निदेशक (अभियोजन) सुरेश कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के फेफना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में 30 जून 2016 को पवन कुमार यादव ने घरेलू विवाद को लेकर गुस्से में आकर फावड़े से प्रहार कर अपने बेटे विशाल (चार) और बेटी खुशबू (तीन) की हत्या कर दी थी। इस घटना में उसकी पत्नी ललिता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

इस मामले में ललिता देवी की शिकायत पर यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर जिला जज नितिन कुमार ठाकुर ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बुधवार को पवन कुमार यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 11 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकानपुरkanpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज