लाइव न्यूज़ :

कानपुरः 19 वर्षीय दलित लड़के की बेरहमी से पिटाई, प्रेमिका के परिवार वालों ने लाठियों से मारा, तीन अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2021 07:30 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है, लेकिन वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद इसका पता चला जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उच्च जाति की प्रेमिका से मिलने आघू कमालपुर गांव गया था।अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

कानपुरः कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के आघू कमालपुर गांव में 19 वर्षीय दलित लड़के को कथित रूप से उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने खुले आम लाठियों से बेरहमी से पीटा।

पुलिस ने मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है, लेकिन वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद इसका पता चला जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने युवक से उसकी जाति पूछी और यह जानने पर कि वह अनुसूचित जाति का है, उसके साथ क्रूरतम बर्ताव किया गया। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि पीड़ित की पहचान पेशे से चित्रकार सरवन संखवार के रूप में हुई है जो अपनी उच्च जाति की प्रेमिका से मिलने आघू कमालपुर गांव गया था।

एसपी ने कहा कि जब लड़की के परिवारवालों ने सरवन को देखा तो कथित तौर पर उसको पेड़ में बांधकर लाठियों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और यहां तक उसके निजी अंगों पर भी मारने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक घनश्‍याम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर पुलिस ने सरवन को थाने बुलाया और उसके बयान के आधार पर लड़की के पिता संजय वर्मा और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों पर सुसंगत धाराओं तथा अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

एएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से पहचाने गए तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है और रविवार सुबह उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनीष विश्वकर्मा (28), शिवपाल (50) और सर्वेश पाल (40) के रूप में हुई है और सभी अकबरपुर के रहने वाले हैं।

अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दलित युवक को पीटते हुए पांच और लोगों की पहचान हो गई है। सीओ ने कहा, ‘‘हम उनके ठिकानों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया