लाइव न्यूज़ :

कन्नौजः युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पांच माह के बच्चे की चाकू घोंपकर हत्या की, तीनों पर लाठी से हमला किया, घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश में गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 19:14 IST

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह वारदात उस समय घटी, जब मनोज जाटव की पत्नी पिंकी उर्फ राधा (35) अपने कथित प्रेमी सत्येंद्र शाक्य (28) और पांच महीने की बेटी के साथ तुड़मुरा गांव पहुंची और मनोज के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगी।

Open in App
ठळक मुद्दे लाठी से मारा और फिर चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया है।दो वर्ष पहले मैनपुरी के एक युवक के साथ भाग गई थी।

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तुड़मुरा गांव में एक युवक ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पांच माह के बच्चे की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह वारदात उस समय घटी, जब मनोज जाटव की पत्नी पिंकी उर्फ राधा (35) अपने कथित प्रेमी सत्येंद्र शाक्य (28) और पांच महीने की बेटी के साथ तुड़मुरा गांव पहुंची और मनोज के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगी।

सिंह के मुताबिक, आक्रोशित मनोज ने तीनों (पिंकी, उसकी बेटी और सत्येंद्र) को कथित तौर पर लाठी से मारा और फिर चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया है।

सिंह के अनुसार, मनोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिंकी से उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी और वह दो वर्ष पहले मैनपुरी के एक युवक के साथ भाग गई थी। सिंह के मुताबिक, मनोज ने कहा कि बुधवार रात पिंकी अचानक अपने प्रेमी और पांच महीने की बच्ची के साथ उसके घर आ गई, जिससे वह आग बबूला हो गया और उसने तीनों पर लाठी से हमला कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?