लाइव न्यूज़ :

Kannauj-Sonbhadra Bus: कन्नौज-सोनभद्र में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 1 की मौत और 81 घायल, दोनों बस में 145 लोग सवार थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 11:27 IST

Kannauj-Sonbhadra Bus: सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत मार्कुण्डी घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गये और एक की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देKannauj-Sonbhadra Bus: स्लीपर बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी और बस में 80 यात्री सवार थे।Kannauj-Sonbhadra Bus: तिर्वा के भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।Kannauj-Sonbhadra Bus: पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Kannauj-Sonbhadra Bus: उत्तर प्रदेश के कन्नौज-सोनभद्र में बड़ा हादसा हो गया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इस हादसे में 1 की मौत और 81 घायल हो गए। दोनों बस में 145 लोग सवार थे। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे बस में सवार 38 यात्री घायल हो गए। तिर्वा की क्षेत्राधिकारी डॉ प्रियंका बाजपेई ने बताया कि घटना देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि एक स्लीपर बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी और बस में 80 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में 38 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें तिर्वा के भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,घायलों में तीन की हालत गंभीर है। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत मार्कुण्डी घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गये और एक की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि यह बस छत्तीसगढ़ से बिहार के गया जा रही थी। एएसपी ने बताया कि गति अधिक होने के कारण मार्कुण्डी घाटी में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार 65 यात्रियों में से 44 लोगों को चोटें आयी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पुलिस बल समेत घटना स्थल पर पहुंच गए और दुर्घटना में घायल 25 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन यात्रियों को इलाज की जरूरत थी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीतरा साहू (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का रहने वाला था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए