लाइव न्यूज़ :

यूपी के हरदोई में कंझावला जैसी घटना, 15 वर्षीय छात्र को टक्कर मारने के बाद 1 किमी तक घसीटती रही कार, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2023 10:38 IST

हाल ही में दिल्ली के कंझावला में नए साल के दिन एक 20 वर्षीय महिला को एक कार ने टक्कर मारने के बाद 12 किमी तक घसीटती रही जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देहैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।तीन सेकंड के इस वीडियो में कार को उस छात्र को घसीटते हुए देखा जा सकता है।

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई में दिल्ली के कंझावला जैसी दिल दहला देनेवाली घटना हुई है। यहां एक कार 15 वर्षीय छात्र को टक्कर मारने के बाद 1 किमी तक घसीट ले गई। इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

तीन सेकंड के इस वीडियो में कार को उस छात्र को घसीटते हुए देखा जा सकता है। वहीं बच्चे को बचाने के लिए लोग कार के पीछे-पीछे भाग रहे हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के कंझावला में नए साल के दिन एक 20 वर्षीय महिला को एक कार ने टक्कर मारने के बाद 12 किमी तक घसीटती रही जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

ठीक ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले नोएडा में हुई थी जहां 24 वर्षीय डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को एक कार टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटती रही जिससे उसकी मौत हो गई। घटना एक जनवरी की देर रात हुई थी जब मृतक कौशल यादव ड्यूटी पर था। 

वहीं गुरुवार को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में एक डंपर और स्कूटर की टक्कर के बाद स्कूटर सवार की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूटर सवार शख्स डंपर के नीचे फंस गया था और करीब 1.5 किलोमीटर तक स्कूटर समेत घिसटता चला गया। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान स्कूटर में आग लग गई और शख्स आग में बुरी तरह झुलस गया था।

टॅग्स :हरदोईक्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट