लाइव न्यूज़ :

'15 बार चाकू से गोदा फिर चेहरे पर मारी गोली', कमलेश तिवारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई कई बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 23, 2019 10:12 IST

दिवगंत हिन्दू नेता कमलेश तिवारी के हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने राजस्थान-गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई का डिब्बा था। जिसमें हथियार थे।

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के दो मुख्य आरोपी  शेख अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन पठान को भी 22 अक्टूबर 2019 को गुजरात एटीएस ने राजस्थान-गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। इस बीच कमलेश तिवारी के पोस्टमार्टम (Autopsy) रिपोर्ट भी सामने आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा गया है कि हिंदू नेता की हत्या के लिए आरोपियों ने कम से कम 15 बार चाकुओं से हमला किया था। फिर मुंह पर गोली भी मारी थी। 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

कमलेश तिवारी के शव की पोस्टमार्टम करने वाले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने कहा है कि हिंदू नेता के सीने पर बाईं ओर सात बार चाकू से हमला किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चाकू से वार की वजह से सीने में तीन से चार सेंटीमीटर गड्ढा हो गया था। रिपोर्ट में चाकू से गले में रेते जाने का भी निशान मिला है। दिवंगत कमलेश तिवारी के शव के अन्य हिस्सों में भी घाव के निशान मिले हैं। 

पुलिस को इस बात का भी है शक 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हत्यारों ने कम से कम एक बार गोली चलाई थी, क्योंकि तिवारी के मुंह के पास चेहरे के बाईं तरफ बुलेट इंजरी भी मिली है। यूपी पुलिस इस बात से हैरान है कि कमलेश तिवारी की पत्नी किरन और उनके अंगरक्षक पॉइंट-32 बोर पिस्टल से चली गोली की आवाज क्यों नहीं सुन पाए। वारदात के वक्त दोनों लोग घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही थे।

कमलेश तिवारी की कैसे की गई हत्या

18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई का डिब्बा था। जिसमें हथियार थे। दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में कमलेश तिवारी को अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीहत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला