लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड में महाराष्ट्र के मुस्लिम बिजनेसमैन का एंगल, चौथे आरोपी को लेकर पुलिस ने किए ये दावे

By भाषा | Updated: October 22, 2019 13:31 IST

कमलेश तिवारी हत्याकांड:18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को यह भी शक है कि सैयद आसिम अली ने इस अपराध में बड़ी भूमिका निभाई है उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को दो और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 2.5 लाख- 2.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पिछले सप्ताह लखनऊ में हत्या के सिलसिले में नागपुर से गिरफ्तार 29 साल का व्यापारी इस मामले में पकड़े गये दूसरे लोगों से लगातार संपर्क में था। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को यह भी शक है कि सैयद आसिम अली ने इस अपराध में बड़ी भूमिका निभाई है जिसे महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नागपुर के मोमिनपुरा इलाके से पकड़ा था। पुलिस इसे इस हत्याकांड के चौथे आरोपी के तौर पर देख रही है। दो मुख्य आरोपी शेख अशफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद पर यूपी पुलिस ने 2.5 लाख- 2.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। यूपी पुलिस का कहना है कि जो भी कोई इन दोनों आरोपियों की जानकारी देगा, उस इनाम के तौर पर ये राशि दी जाएगी। 

हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख तिवारी (45) की 18 अक्टूबर को लखनऊ के नाका हिंडोला में उनके घर में हत्या कर दी गयी थी। वह पहले हिंदू महासभा से जुड़े थे। महाराष्ट्र एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक विक्रम देशमाने ने कहा, ‘‘अली से पूछताछ में पता चला है कि उसने तिवारी की हत्या में बहुत अहम भूमिका निभाई। उसके मोबाइल फोन कॉल रिकार्ड और अन्य जांच में पता चला है कि वह अन्य आरोपियों से संपर्क में था।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दल सोमवार को नागपुर पहुंचा था। एक अधिकारी के अनुसार अली को नागपुर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस को आगे पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाने के लिहाज से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दे दी। अली के अलावा पांच अन्य लोगों को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है जिनमें तीन गुजरात से हैं। लखनऊ में हिन्दु समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में गुजरात के सूरत जिले के निवासी तीन लोगों समेत कुल पांच लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?