लाइव न्यूज़ :

ताकत की दवा खाकर कमलेश तिवारी की हत्या करने आए थे आरोपी, एक को गला रेतने तो एक को हाथ काटने की मिली थी जिम्मेदारी!

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 21, 2019 16:10 IST

कमलेश तिवारी हत्याकांड:18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान के बारे में जानकारी देने वालों पर ढाई लाख का इनाम रखा है।यूपी पुलिस इस मामले में गुजरात के तीन सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में लगातार कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने कमलेश तिवारी को मारने से पहले घबराहट मिटाने वाली दवाएं खाई थी। हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी, उसको देखकर साफ पता चल रहा था कि उनके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस ने दावा किया है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में कई बातें सामने आई हैं। 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। 

पुलिस का दावा है कि जिन लोगों को उन्होंने कमलेश तिवारी हत्या के आरोप में गुजरात सूरत से जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसने बातचीत में ये बात सामने आई है कि हत्या के पहले आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान काफी घबराए हुए थे। इसी वजह से उन्होंने ताकत वाली दवाएं खाई थी। अशफाक अकेले इस काम को अंजाम देने में काफी घबरा रहा था, उसके हाथ-पांव फूल रहे थे। जिस वजह से दूसरे हमलावर मोइनुद्दीन पठान को गला काटने की जिम्मेदारी मिली थी। वहीं अशफाक को कमलेश तिवारी के शरीक के बाकी अंगों जैसे हाथ-पैर, सीने को चाकू से गोदने का काम दिया गया था। यूपी पुलिस इस मामले में गुजरात के तीन सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इन दोनों आरोपियों ने कमलेश तिवारी से मिलने जाने से पहले होटल में घबराहट मिटाने वाली दवा ली थी। पुलिस को आरोपियों के कमरे से दवाईयां बरामद हुई है। पुलिस को लखनऊ के खालसा-इन होटल जिसमें यह दोनों हमलावर रूके थे। वहां से बरामद सामान में गला काटने में इस्तेमाल किया गया चाकू, जिसपर खून के दाग थे और कुछ दवाइयां भी मिली हैं। 

मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान के बारे में जानकारी देने वालों पर ढाई लाख का इनाम 

यूपी पुलिस ने ऐलाल किया है कि मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन की जानकारी देने वालों को ढाई लाख का ईनाम दिया जाएगा। सूरत के रहने वाले इन दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने लखनऊ के लालबाग स्थित होटल खालसा इन जानकारियां जुटाईं थी। ये दोनों वही आरोपी हैं, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इन दोनों आरोपियों ने लखनऊ के होटल में अपने आईडी के तौर पर आधार कार्ड दिया था। इस आधार कार्ड के मुताबिक  दोनों आरोपी सूरत के रहने वाले हैं। एक का नाम  शेख अशफाक हुसैन और दूसरे का नाम पठान मोइनुद्दीन अहमद है।

कमलेश तिवारी की कैसे की गई हत्या

18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई का डिब्बा था। जिसमें हथियार थे। दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की।

बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में कमलेश तिवारी को अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेशलखनऊयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला