लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस का नया दांव, मुख्य आरोपी अशफाक व मोइनुद्दीन पर रखा ढाई लाख का इनाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 21, 2019 11:35 IST

पूर्व हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड: कमलेश तिवारी की मां कुसुमा तिवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता ने गांव में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या करायी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या को भय फैलाने की हरकत कहा है। कमलेश तिवारी की पत्नी ने मुफ्ती काजमी और अनवारुल हक पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है।

कमलेश तिवारीहत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी में यूपी पुलिस कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने ऐलाल किया है कि मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन की जानकारी देने वालों को ढाई लाख का इनाम दिया जाएगा। सूरत के रहने वाले इन दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने लखनऊ के लालबाग स्थित होटल खालसा इन जानकारियां जुटाईं थी। ये दोनों वही आरोपी हैं, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इन दोनों आरोपियों ने लखनऊ के होटल में अपने आईडी के तौर पर आधार कार्ड दिया था। इस आधार कार्ड के मुताबिक  दोनों आरोपी सूरत के रहने वाले हैं। एक का नाम  शेख अशफाक हुसैन और दूसरे का नाम पठान मोइनुद्दीन अहमद है। 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। 

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आरोपी करता था कमलेश तिवारी से चैट 

आरोपी अशफाक ने रोहित सोलंकी नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कमलेश तिवारी से संपर्क किया था। जिसके बाद दोनों फेसबुक फ्रेंड बन गए थे। सूत्रों के मुताबिक, रोहित (अशफाक) कमलेश से लगातार चैट करता था। फेसबुक पर ही आरोपी ने कमलेश तिवारी से मिलने का वक्त मांगा था। जांच के बाद ये सामने आया है कि 16 मई 2019 को अशफाक ने ये फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अशफाक ने बड़े ही चालाकी के साथ आईडी बनाई थी ताकि उसकी रियल पहचान सामने ना आ सके। आईडी से पता चला कि आरोपी सूरत का रहने वाला है। इसके प्रोफाइल फोटो पर हिंदू समाज पार्टी का बैनर लगा हुआ था। जिसकी टैगलाइन थी-  'एक कदम हिंदुत्व की ओर'।

कमलेश तिवारी की कैसे की गई हत्या

18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई का डिब्बा था। जिसमें हथियार थे। दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में कमलेश तिवारी को अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात निवासी तीन लोगों समेत पांच हिरासत में

लखनऊ में हिन्दु समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में गुजरात के सूरत जिले के निवासी तीन लोगों समेत कुल पांच लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को हुई इस हत्या के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ—साथ गुजरात में सूरत निवासियों फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कमलेश तिवारी की पत्नी ने मुफ्ती काजमी और अनवारुल हक पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। लेकिन तिवारी की मां कुसुमा तिवारी का कहना है कि भाजपा के स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता ने गांव में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या करायी है। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेशहत्याकांडयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला