लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी मर्डर केस में खुलासा, फर्जी फेसबुक ID बना आरोपी ने की थी मीटिंग, लिखा था- 'एक कदम हिंदुत्व की ओर'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 21, 2019 10:48 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को 18 अक्टूबर को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस इस मामले में गुजरात के तीन सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।कमलेश तिवारी की मां कुसुमा ने भाजपा के एक स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता पर जमीन के विवाद को लेकर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

पूर्व हिंदू नेता कमलेश तिवारीहत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में सोशल मीडिया का भी एंगल सामने आया है। यूपी पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। मामले के मुख्य आरोपी अशफाक के बारे में यूपी पुलिस ने एक खुलासा किया है। आरोपी अशफाक ने रोहित सोलंकी नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कमलेश तिवारी से संपर्क बनााय था। जिसके बाद कमलेश तिवारी फेसबुक फ्रेंड बन गए थे। सूत्रों के मुताबिक, रोहित (अशफाक) कमलेश से लगातार चैट करता था। फेसबुक पर ही आरोपी ने कमलेश तिवारी से मिलने का वक्त मांगा था। जांच के बाद ये सामने आया है कि 16 मई 2019 को अशफाक ने ये फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अशफाक ने बड़े ही चालाकी के साथ आईडी बनाई थी ताकि उसकी रियल पहचान सामने ना आ सके। आईडी से पता चला कि आरोपी सूरत का रहने वाला है। इसके प्रोफाइल फोटो पर हिंदू समाज पार्टी का बैनर लगा हुआ था। जिसकी टैगलाइन थी-  'एक कदम हिंदुत्व की ओर'।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में हिरासत में लिए गए कई संदिग्ध 

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नेता कमलेश तिवारी की हत्या के सिलसिले में शनिवार को मोमिनपुर इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वहीं गुजरात के सूरत जिले के निवासी तीन लोगों समेत कुल पांच लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को हुई इस हत्या के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ—साथ गुजरात में सूरत निवासियों फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कमलेश तिवारी के हत्या के दिन क्या हुआ था? 

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या की। कमलेश तिवारी की इलाज के दौरान अस्पताल ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लेकर आए थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई के डिब्बा था। जिसमें हथियार थे। दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला