लाइव न्यूज़ :

कलबुर्गी स्थानीय अदालतः ‘बेहतर दलील’ पेश करने बदले 50,000 रुपये दो, एसपीपी के रूप में कार्यरत राजमहेंद्र जी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 10:46 IST

Kalaburagi local court: शिकायत में आरोप लगाया गया कि विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) के रूप में नियुक्त अधिवक्ता ने रिश्वत की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता से 20,000 रुपये ले लिए थे और शेष राशि की मांग कर रहा था।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह जाल बिछाया।दौरान आरोपी ने कथित तौर पर 25,000 रुपये नकद लिए।

Kalaburagi: स्थानीय अदालत में लंबित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार मामले में ‘बेहतर दलील’ पेश करने के बदले रिश्वत लेने के आरोपी विशेष लोक अभियोजक को लोकायुक्त अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना के विकाराबाद जिले के कंदनुली गांव निवासी नवीन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) के रूप में नियुक्त अधिवक्ता ने रिश्वत की मांग की थी।

अधिकारियों के अनुसार द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालय, कलबुर्गी में एसपीपी के रूप में कार्यरत राजमहेंद्र जी. ने अत्याचार के एक मामले में ‘‘बेहतर दलील ’’ पेश करने बदले 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पहले ही शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये ले लिए थे और शेष राशि की मांग कर रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह जाल बिछाया और इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर 25,000 रुपये नकद लिए। आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और उसके पास से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए