लाइव न्यूज़ :

कैमूरः वाराणसी से बुलवाया ₹50000 में शूटर?, 8 बच्चों की मां को कृष्णकांत पांडेय प्यार हो गया, पति बना रोड़ा और पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2025 17:03 IST

बिहार के कैमूर में 8 बच्चों की मां के आशिक ने यूपी के मिर्जापुर और वाराणसी से ₹50000 में शूटर बुलाए थे। इस मामले में 2 से 3 अपराधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमैगजीन, पिस्टल, 6 खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल का मैगजीन बरामद हुआ है।8 महीने पहले भी आरोपी ने हत्या का प्रयास किया था।

कैमूरः बिहार में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति की हत्या करवा दी। दरअसल, 8 बच्चों की मां को गांव के ही कृष्णकांत पांडेय प्यार हो गया। फिर दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गया, जिनकी जानकारी उसके पति भोगा बिंद को भी हो गई थी। इस बात को लेकर पति लगातार पत्नी को फटकार लगाते हुए उसपर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इससे नाराज पत्नी प्रेमी से कहकर पति की हत्या करवा दी। मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपी कृष्णकांत पांडेय ने 8 महीने पहले भी भोगा बिंद को गोली मारने का प्रयास किया था। लेकिन, तब भोगा बिंद ने पिस्तौल छीन कर रख लिया था।

बिहार के कैमूर में 8 बच्चों की मां के आशिक ने यूपी के मिर्जापुर और वाराणसी से ₹50000 में शूटर बुलाए थे। इस मामले में 2 से 3 अपराधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक को 6 गोलियां मारी गई थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल का मैगजीन बरामद हुआ है।

घटनास्थल से 6 खोखा भी मिले थे। 8 महीने पहले भी आरोपी ने हत्या का प्रयास किया था। मृतक भोगा बिंद की पत्नी और गिरफ्तार आरोपी कृष्णकांत पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय के बीच अवैध संबंध थे। प्रदीप कुमार ने बताया कि 14-15 अप्रैल की रात भोगा बिंद अपने सबमर्सिबल (चेंबर) पर सोए हुए थे, तभी 6 गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी कृष्णकांत पाण्डेय को को छापेमारी कर उसके घर से पकड़ा गया। उसके पास से पिस्तौल की मैगजीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था यूपी से ₹50000 में शूटर बुलाकर हत्या करवाई है। मौके से एक मैगजीन, एक पिस्टल, 6 खोखा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारवाराणसीहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम