लाइव न्यूज़ :

झारखंड के चतरा में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

By भाषा | Updated: October 31, 2018 00:20 IST

झारखंड के चतरा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक समाचारपत्र के 32 वर्षीय एक पत्रकार को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Open in App

झारखंड के चतरा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक समाचारपत्र के 32 वर्षीय एक पत्रकार को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश बी बेरियार के मुताबिक दैनिक समाचारपत्र ‘आज’ के लिए काम करने वाले चंदन तिवारी को आखिरी बार सोमवार रात करीब आठ बजे उनके घर के पास देखा गया था।

बेरियार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने तिवारी का अपहरण कर लिया और उसे रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर सिमरिया प्रशासनिक क्षेत्र के तहत आने वाले बलथेरवा गांव के पास एक जंगल में ले गए। 

अधिकारी ने बताया कि जिले के दुंबी गांव के निवासी तिवारी का शव मंगलवार सुबह जंगल से मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

तिवारी के परिवार के सदस्यों ने घटना के लिए उग्रवादी संगठन तृतीया प्रस्तुति कमेटी को जिम्मेदार ठहराया है।

टॅग्स :झारखंडहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना