लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक!, उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी अपनी ही बेटी का किया बलात्कार, हुआ फरार; खुली जेल में बेटी को साथ रखता था

By अनिल शर्मा | Updated: November 26, 2021 07:39 IST

पुलिस ने बताया कि जब कैदी को पता चला कि उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराने वाली है तो वह बुधवार को खुली जेल से भाग निकला।

Open in App
ठळक मुद्दे जघन्य अपराध की जानकारी तब सामने आई जब बेटी ने अपनी मां को यह बात बताई बेटी की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई हैकैदी को पता चला कि उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराने वाली है तो वह खुली जेल से भाग निकला

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में एक खुली जेल (ओपन-एयर जेल) परिसर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा हत्या का दोषी कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद जेल से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कैदी की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था जिसके बाद वह अपनी नाबालिग बेटी को जेल में अपने साथ रखता था और कथित तौर पर उसका बलात्कार करने के बाद वह जेल से भाग गया।

इस जघन्य अपराध की जानकारी तब सामने आई जब बेटी ने अपनी मां को यह बात बताई और उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद राजस्थान में खुली जेल की प्रगतिशील अवधारणा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि जब कैदी को पता चला कि उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराने वाली है तो वह बुधवार को खुली जेल से भाग निकला। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और जेल से फरार होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :Jodhpurक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए