लाइव न्यूज़ :

Jodhpur Milk Van MBBS Students: मारपीट, वैन से दूध के डिब्बे और नकदी लूटी, जोधपुर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट की करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2024 13:16 IST

Jodhpur Milk Van Looting MBBS Students: गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र विकास बिश्नोई (22), तीसरे वर्ष के छात्र महेश बिश्नोई (22) और ओम प्रकाश जाट (23) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देJodhpur Milk Van Looting MBBS Students: शांति भंग करने के आरोप में तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।Jodhpur Milk Van Looting MBBS Students: गिरफ्तार किए गए तीनों युवक एस.एन मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।Jodhpur Milk Van Looting MBBS Students: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के छात्र हैं।

Jodhpur Milk Van Looting MBBS Students: जोधपुर शहर में दूध की एक वैन को लूटने के आरोप में एमबीबीएस के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शास्त्री नगर पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) देवेंद्र सिंह ने बताया कि दूध की वैन के चालक ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात पांच लोगों ने उसे धमकाया, उसके साथ मारपीट की और उसकी वैन से दूध के कुछ डिब्बे और नकदी लूट ली। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शांति भंग करने के आरोप में तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और फिर उनके खिलाफ लूट के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।’’ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र विकास बिश्नोई (22), तीसरे वर्ष के छात्र महेश बिश्नोई (22) और ओम प्रकाश जाट (23) के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक यहां एस.एन मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

उन्होंने बताया कि भाग निकले अन्य दो आरोपी एस.एन. मेडिकल कॉलेज और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार, छात्रों ने एमडीएम अस्पताल के गेट पर दूध की गाड़ी रोकी और ड्राइवर को बाहर आने को कहा। शिकायत में कहा गया है, ‘‘जब चालक वाहन से बाहर आया, तो आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी।

तीन आरोपियों ने उसे वैन के पीछे धकेल दिया, जबकि दो अन्य केबिन में घुस गए और वाहन चालू कर ले गए।’’ अपनी शिकायत में चालक ने कहा कि आरोपियों ने उससे 4600 रुपये नकद भी छीन लिए। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की पुष्टि की। आरोपियों की पहचान मेडिकल छात्रों के रूप में हुई।’’ शिकायत मिलने पर पुलिस ने लूटी गई वैन की तलाश शुरू की और वैन लगभग पांच किमी दूर खड़ी मिली। उसमें से दूध के दो डिब्बे गायब हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीJodhpurPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए