लाइव न्यूज़ :

जोधपुर में नौकर दंपति ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को मंचूरियन सूप में दिया जहर, जानिए क्या हुआ...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2021 18:32 IST

राजस्थान के जोधपुर शहर में नौकरों ने परिवार को जहर खिला दिया. जहरीला खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घनश्याम, शुभम, जयेश और नेहा धूत की तबीयत खराब हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली.पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये नौकर दंपति नेपाली समुदाय के मोहन और कमला के फोटो निकाले हैं.

जयपुरः राजस्थान के जोधपुर शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नौकरों ने एक परिवार के लोगों को खाने में जहर खिला दिया.

परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, नौकर घटना के बाद से फरार है. जानकारी के मुताबिक नौकरों ने मंचूरियन सूप में जहर मिलाकर दिया था. जहरीला खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घनश्याम, शुभम, जयेश और नेहा धूत की तबीयत खराब हो गई.

आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका उपचार जारी है. सूचना पर सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये नौकर दंपति नेपाली समुदाय के मोहन और कमला के फोटो निकाले हैं.

दोनों नौकरों की तलाश की जा रही है. सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही वहां आए थे. संभवत: बड़ी धनराशि या आभूषणों की चोरी करने के नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा