लाइव न्यूज़ :

जींदः पत्नी ने अपने भाई के साथ मिल कर दिव्यांग पति को गला घोंट कर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2021 21:02 IST

पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर सतपाल की पत्नी, उसके साले और सतपाल के बड़े भाई के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने समेत अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ने अपने भाई के साथ मिल कर गला घोंट कर हत्या की और फिर उसे हादसे का शक्ल दे दिया।ऐचरा कलां गांव में रहने वाले 40 वर्षीय सतपाल की 21 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।सतपाल के बड़े भाई दिलबाग और सतपाल की पत्नी ज्योति ने दावा किया था कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है।

जींदः हरियाणा के जींद जिले के ऐचरा कलां गांव में रहने वाले दिव्यांग सतपाल की मौत के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ मिल कर गला घोंट कर हत्या की और फिर उसे हादसे का शक्ल दे दिया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर सतपाल की पत्नी, उसके साले और सतपाल के बड़े भाई के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने समेत अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ऐचरा कलां गांव में रहने वाले 40 वर्षीय सतपाल की 21 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी और उसकी लाश खेत में नाली के अंदर पड़ी मिली। सतपाल के बड़े भाई दिलबाग और सतपाल की पत्नी ज्योति ने दावा किया था कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है।

इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर सतपाल शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सतपाल की मौत पानी में डूब कर नहीं बल्कि गला घुटने से हुयी है। इसके बाद पुलिस जांच में इसका खुलाशा हुआ।

गुजरात :  बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या

भरूच जिले के अमोद कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। अमोद थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भरूच जिले के अमोद तालुका के बाहरी हिस्से में स्थित सरभन गांव में सोमवार की शाम लड़कू का शव मिला।

उन्होंने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम भरूच सदर अस्पताल में किया गया और रिपोर्ट के अनुसार गला घोंट कर उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि लड़की सोमवार दोपहर लकड़ियां बीनने घर से निकली थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी।

उसका शव कपास की खेत से मिला। उन्होंने बताया, ‘‘भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषी को पकड़ने के लिए स्थानीय अपराध शाखा, विशेष अभियान समूह सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए