लाइव न्यूज़ :

जींदः तीन साल से नाबालिग बेटी का यौन शोषण, पिता अरेस्ट, घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 14:05 IST

हरियाणाः पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता धर्मबीर ने साल 2020 में धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देयौन शोषण करने, धमकी देने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पिछले 23 दिसंबर को भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जींदः हरियाणा के जींद के शहर थाना इलाके में एक पिता को तीन साल से नाबालिग बेटी का कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पिता के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता धर्मबीर ने साल 2020 में धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि इसके बाद से उसका पिता लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा है और पिछले 23 दिसंबर को भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मंदबुद्धि किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

भदोही जिले के सुरयावा क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक मंदबुद्धि किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन महीने तक बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 सितंबर 2022 की शाम को दिमागी तौर पर कमजोर 16 साल की लड़की घर से लापता हो गई थी।

परिजन ने काफी खोजबीन के बाद 25 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। विवेचना के दौरान शनिवार को नाबालिग को गांव में एक स्थान से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण में लड़की से बलात्कार किये जाने की पुष्टि हुई।

लड़की ने अदालत में कलम बंद बयान में सुरयावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव भावापुर निवासी मुलायम सरोज (22) द्वारा उसे जिले में ही कहीं ले जाकर उससे लगातार बलात्कार किये जाने की बात कही गई। इस पर सरोज के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए