लाइव न्यूज़ :

जींदः छात्रा का यौन शोषण, वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, धमकी देकर 40000 ठगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 10:32 IST

जींदः पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अब तक 40 हजार रुपये भी ऐंठ चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया।

जींदःहरियाणा के जींद जिले के शहर थाना इलाके में एक छात्रा का कथित यौन शोषण करने तथा वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अब तक 40 हजार रुपये भी ऐंठ चुका है। पीडिता के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ यौन शोषण करने तथा पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच प्रदेश के सोनीपत जिले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में राजीव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा जिले के बहालगढ़ गांव में किरायेदार के तौर पर रहता था। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित उर्फ सन्नी गिरफ्तार किया है।

नोएडा में आयुर्वेदिक डॉक्टर के खाते से जालसाज़ी करके दो लाख रुपये निकाले, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर जिले में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के खाते से कथित रूप से जालसाज़ी करके दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इस बाबत सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक,आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक कुमार गिरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोग उनके पास आए।

उन्होंने खुद को निजी बैंक का कर्मी बताया तथा उनके चालू खाते की ‘क्रेडिट लिमिट’ बढ़ाने के नाम पर कुछ दस्तावेज़ों पर उनके हस्ताक्षर ले लिए और तीन ‘कैंसिल चेक’ भी लिए। सिंह ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जालसाजों ने इन चेक के जरिए 27 सितंबर को डॉक्टर के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए।

जब उन्हें खाते से पैसे निकलने का एसएमएस मिला तो उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी नजर आ रहे हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए