लाइव न्यूज़ :

जींदः नाबालिग लड़की के साथ दो साल से यौन शोषण, दो युवकों ने अश्लील वीडियो बनाया और सार्वजनिक करने की धमकी देकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 17:32 IST

महिला थाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि इस थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने शिकायत की कि रणबीर का बेटा अंकित तथा कृष्ण का बेटा अंकित उसकी नाबालिग बेटी का पिछले दो साल से यौन शोषण करते आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी के साथ दुष्कर्म कर इस हरकत का अश्लील वीडियो बना लिया था।सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। हरकतों से परेशान होकर बेटी ने दोनों की करतूत के बारे में बताया।

जींदः हरियाणा में जींद के जुलाना थानाक्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दो साल से कथित रूप से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

महिला थाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि इस थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने शिकायत की कि रणबीर का बेटा अंकित तथा कृष्ण का बेटा अंकित उसकी नाबालिग बेटी का पिछले दो साल से यौन शोषण करते आ रहे हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि लगभग दो साल पहले आरोपियों ने शिकायतकर्ता की बेटी के साथ दुष्कर्म कर इस हरकत का अश्लील वीडियो बना लिया था।

फिर उन्होंने उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की हरकतों से परेशान होकर उसकी बेटी ने दोनों की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर जिले के जनकपुरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 12 वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जनकपुरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा करते हुए उससे कथित दुष्कर्म किया लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

मांगलिक ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अभय को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?