लाइव न्यूज़ :

जींदः महिला को पानीपत बुला कर होटल में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 14:49 IST

सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, चोरी, और धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच कर रही है।महिला का आरोप है कि आरोपित ने दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

जींदः हरियाणा के जींद जिले के सफीदों इलाके की एक महिला को पानीपत बुला कर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

 

उसकी राशि भी हड़प ली और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, चोरी, और धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शोध छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपों से घिरे एक प्रोफेसर ने कोलकाता की एक अदालत में समर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रोफेसर को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया था, जिसने उसे छह अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी के मुताबिक, शोध छात्रा की ओर से जादवपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ 25 जून को मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने जून में विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने क्वार्टर में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। अधिकारी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद प्रोफेसर को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज