लाइव न्यूज़ :

जींदः नाबालिग लड़की को कार में ले जाकर दुष्कर्म, मां ने कहा- 16 वर्षीय बेटी पर रणजोत बुरी नजर रखे हुआ था और अक्सर पीछा करता था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2024 22:33 IST

जींदः पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पर मोहल्ले का ही रणजोत बुरी नजर रखे हुआ था और वह अक्सर उसका पीछा करता था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बेटी को अपनी कार में ले गया और किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जींदः हरियाणा के जींद जिले में नरवाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला पुलिस थाने की प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पर मोहल्ले का ही रणजोत बुरी नजर रखे हुआ था और वह अक्सर उसका पीछा करता था।

गत 27 जुलाई को आरोपी उसकी बेटी को अपनी कार में ले गया और किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर रणजोत के खिलाफ दुष्कर्म समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए