लाइव न्यूज़ :

जींदः घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को तेज धार वाले हथियार से मार डाला, थाने में रविवार को समझौता हुआ था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2021 20:29 IST

हरियाणा के जींद जिले के घोघड़िया गांव का मामला है। मरने वाली महिला के पिता कर्मबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की शिनाख्त पूनम (28) के रूप में की गयी है।पूनम ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी हुई थी।भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है। 

जींदः हरियाणा के जींद जिले के घोघड़िया गांव में कल रात घरेलू कलह के चलते पति ने कथित रूप से तेज धार वाले हथियार से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मरने वाली महिला के पिता कर्मबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की शिनाख्त पूनम (28) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते पूनम के पति पवन ने तेज धार वाले हथियार से कथित रूप से वार कर उसकी हत्या कर दी।

बताया जाता है कि पवन को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। पूनम ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी हुई थी, जिसका समझौता रविवार को दिन में हुआ था और रात को पवन एवं उसके परिजनों ने कथित रूप से पूनम की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की गर्दन तथा कंधे पर तेजधार हथियार के निशान पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि कर्मबीर की शिकायत पर पूनम के पति पवन, देवर नसीब, यासीन, ससुर भीमा, सास रजनी तथा मामा ससुर जापान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए