लाइव न्यूज़ :

जींदः सरकारी स्कूल में हॉरर, 50 से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, हरियाणा महिला आयोग ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2023 12:19 IST

आयोग ने कहा कि उसने स्कूल की कुछ छात्राओं की शिकायतें 14 सितंबर को पुलिस को भेज दी थीं, लेकिन कार्रवाई 30 अक्टूबर को की गई।

Open in App
ठळक मुद्देछात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में जींद प्रशासन ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया था।कुछ दिन बाद हरियाणा पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।जींद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है।

चंडीगढ़ः हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कहा कि जींद जिले के एक सरकारी स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आयोग ने शिकायतों पर पुलिस के उदासीन रवैये के लिए उसकी आलोचना की। आयोग ने कहा कि उसने स्कूल की कुछ छात्राओं की शिकायतें 14 सितंबर को पुलिस को भेज दी थीं, लेकिन कार्रवाई 30 अक्टूबर को की गई।

कुछ छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में जींद प्रशासन ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद हरियाणा पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि जींद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य की उम्र लगभग 55 वर्ष है और वह फरार है।

पंचकुला में पत्रकारों से बात करते हुए, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा, "हमें छात्राओं की ओर से प्राचार्य के खिलाफ 60 लिखित शिकायतें मिली हैं। इनमें से 50 शिकायतें उन लड़कियों की हैं, जिन्होंने आरोपी के हाथों शारीरिक शोषण का शिकार होने की बात कही है।

दस अन्य लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें पता है कि प्राचार्य ऐसी हरकतें करता था।” भाटिया ने बताया कि सभी शिकायतकर्ता नाबालिग हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें अपने कार्यालय में बुलाता था और ''अश्लील हरकतें करता था।''

भाटिया ने मामले में जींद पुलिस के “लापरवाही भरे रुख” का जिक्र करते हुए कहा, "शुरुआत में, हमें 13 सितंबर को कुछ छात्राओं से शिकायत मिली और इसे अगले ही दिन पुलिस को भेज दिया गया। 14 सितंबर से 29 अक्टूबर तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।"

उन्होंने कहा, "लड़कियों ने हमसे फिर संपर्क किया। हमने पुलिस अधीक्षक से बात की, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।" भाटिया ने सवाल किया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे आरोपी को फरार होने का समय मिल गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली