लाइव न्यूज़ :

रात को शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की का चार युवकों ने किया अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को जातिसूचक गालियां दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2021 18:09 IST

हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़ित लड़की (16) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन फरवरी की देर रात वह गली में शौच के लिए निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपॉक्सो अधिनियम एवं एससी एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपितों की करतूत में पड़ोसी महिला सुदेश ने उनका सहयोग किया।शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी।

जींदः हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव में रात को शौच के लिए गली में निकली नाबालिग लड़की का चार युवकों ने अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर महिला थाना ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, एवं सामूहिक दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो अधिनियम एवं एससी एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की (16) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन फरवरी की देर रात वह गली में शौच के लिए निकली थी।

चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया

उसी दौरान गांव के ही भारत, भगत सिंह, मनोज एवं शमशेर ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक मकान में ले गए, जहां चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। चारों आरोपितों की करतूत में पड़ोसी महिला सुदेश ने उनका सहयोग किया।

परिजनों को धमकाया और जातिसूचक गालियां दी

शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी, इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया। पीड़िता ने बताया कि बाद में शमशेर एवं भगत सिंह ने उसके घर आकर उनके परिजनों को धमकाया और जातिसूचक गालियां दी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

हैदराबाद में फार्मेसी की छात्रा का अपहरण, बचाया गया

फार्मेसी की एक छात्रा का कॉलेज से घर लौटते समय एक ऑटोरिक्शा चालक एवं अन्य ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया जिसे बाद में बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने बताया कि अपहरण के एक घंटे बाद छात्रा यामनमपेट इलाके में झाड़ियों में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली।

चिकित्सकों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा कि वह पता लगा रही है कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ अथवा नहीं क्योंकि अभी तक वह इससे इंकार कर ही है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को घर लौटते समय वह एक ऑटो में चढ़ी लेकिन अन्य यात्रियों के उतर जाने के बाद चालक ने उससे एक वैन में जाने के लिए कहा लेकिन उस वाहन में अन्य लोग सवार थे और वे दूसरे मार्ग पर चलने लगे जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन किया।

फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया और पुलिसकर्मियों को देखते हुए वैन में सवार लोग और ऑटो चालक भाग गए। उन्होंने कहा कि उसके सिर में चोट आई है।

टॅग्स :हरियाणारेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए