लाइव न्यूज़ :

झारखंड: महिला ने धर्म बदल की थी दूसरी शादी, मौत के बाद दोनों पतियों ने शव लेने से किया इनकार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2018 18:31 IST

भगवती देवी ने तीन साल पहले अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक से शादी कर ली थी। तब वह तीन बच्चों की मां थी, लेकिन प्यार की खातिर भगवती धर्म परिवर्तन कर पहले शबनम बनी और फिर जन्नत अंसारी से निकाह किया।

Open in App

रांची, 16 सितंबर:झारखंड के गढ़वा जिले के गढ़वा थाना के परिहारा गांव निवासी चंद्रदीप चौधरी की पत्नी भगवती देवी को धर्म बदलकर दूसरे धर्म में शादी करना अब महंगा पड़ रहा है, हालात ये है कि उसके मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार करने को कोई तैयार नही है।

दरअसल, भगवती देवी ने तीन साल पहले अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक से शादी कर ली थी। तब वह तीन बच्चों की मां थी, लेकिन प्यार की खातिर भगवती धर्म परिवर्तन कर पहले शबनम बनी और फिर जन्नत अंसारी से निकाह किया। तीन अगस्त को अचानक शबनम की तबीयत बिगड़ गई। जन्नत अंसारी ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचा कर भाग गया। शनिवार की शाम को बीमार शबनम की मौत हो गई। शव सौंपने के लिए जब पति जन्नत अंसारी की तलाश की गई तो पता चला कि वह छत्तीसगढ में है।

 वहीं, पूर्व पति चंद्रदीप चौधरी के परिजनों ने भी अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अब दो पति होने के बावजूद भगवती उर्फ शबनम का शव गढ़वा सदर अस्पताल में लावारिस पड़ा हुआ है। 

गढ़वा थाना की महिला थाना प्रभारी ने भगवती उर्फ शबनम की मौत के बाद उसके पूर्व पति चंद्रदीप चौधरी और दूसरे पति जन्नत अंसारी और उसके परिजनों को थाने में बुलाया। पुलिस को पता चला कि पूर्व पति चंद्रदीप चौधरी राजस्थान में काम करता है। 

वहीं, दूसरा पति जन्नत छत्तीसगढ में ट्रक चलाता है। इस स्थिति में पुलिस ने चंद्रदीप के पिता केश्वर चौधरी और जन्नत अंसारी की दादी फातिमा बीबी व चचेरा भाई गुलाम अंसारी को बुला कर शव ले जाने को कहा। लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

 भगवती उर्फ शबनम तो मर गई, लेकिन उसके तीन बच्चों में से दो बच्चे 11 साल की सुलेखा कुमारी और नौ साल का हरिनंदन अभी भी सदर अस्पताल में अपनी मां के बिस्तर के पास बैठे हुए हैं। 

इधर, भगवती के पूर्व पति और दूसरे पति में से किसी के भी परिजन इन बच्चों को अपनाने को तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिती में अस्पताल प्रशासन और थाना दोनों परेशान हैं कि आखिर शव किसको सौंपा जाये।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज