लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बीवी का गर्भपात से इंकार, शौहर ने दिया तीन तलाक, पंचायत ने सुनाया हलाला का फरमान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2018 19:20 IST

झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची में एक शख्स ने अपनी बीवी को इस कारण से तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने गर्भपात से किया इंकार दिया।

Open in App

रांची,20 जुलाई: झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची में एक शख्स ने अपनी बीवी को इस कारण से तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने गर्भपात से किया इंकार दिया। दरअसल, उस शख्स ने अपनी बीवी को उसकी इच्छा के खिलाफ बेटी पैदा होने के डर से पहले गर्भपात की दवा खिलाई और विरोध करने पर तीन बार तलाक (तलाक तलाक तलाक) बोलकर बीवी को अपनाने से इंकार कर दिया। इस कानूनी तलाक के बाद हद तो तब हो गई जब स्थानीय पंचायत ने महिला को हलाला का पालन करने का फरमान सुना दिया। जानकारी के मुताबिक धनबाद के पीएमसीएच(अस्पताल) का चक्कर लगा रही महिला ने अपने ही शौहर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 

वह अपनी किस्मत पर रो रही है क्योंकि इसके शौहर ने इस महिला को महज इसलिए हमेशा के लिए खुद से अलग कर दिया क्योंकि इसने बार-बार गर्भपात कराने से इंकार कर दिया था। पहले से दो बच्चे के बाप शाहिद अख्तर को इस बात का डर था कि इसके गर्भ में पल रहा 3 माह का नवजात बेटी ना हो जाए। गुलशन परवीन नाम की इस महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व तोपचाची थाना क्षेत्र के लेदा टांड़ गांव में हुआ था। निकाह के बाद इन सालों के दरम्यान गुलशन को शाहिद अख्तर से 2 बच्चे हुए जिसमें एक बेटी और एक बेटा शामिल है।

दहेज को लेकर ससुर-नंदोई ने गर्भवती महिला से किया रेप, उसके बाद जो पति ने किया सुन दंग रह जाएंगे आप

महिला का आरोप है कि उसके दोनों बेटे बेटियों को उसके शौहर ने अपने पास रख लिया और उसे दर-दर भटकने के लिए छोड दिया है। अब पंचायत के द्वारा उसे हलाला के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्म के अनुसार हलाला का मतलब हुआ दूसरे शख्स के साथ निकाह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद वापस उससे तलाक लेने के बाद पुनः पुराने शौहर से निकाह करना जो उसे कतई मंजूर नहीं है। 

महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर महिला संगठनों ने निकाला मार्च, की सुरक्षा की मांग

गुलशन परवीन का कहना है कि वह अपनी इज्जत को इस कदर सरे आम नीलाम नहीं करेगी घटना बीते शनिवार की है, जिसके बाद महिला स्थानीय तोपचाची थाना पहुंची लेकिन वहां महिला को न्याय नहीं मिला और ना ही उसके पति को बुलाकर मामले में सुलह कराया गया। वहीं जब पीडिता ने देखा कि उसे कहीं से भी न्याय की आस नहीं है तब उसने महिला क्रांति मोर्चा की संयोजक गीता सिंह से सम्पर्क किया। वहीं, गीता सिंह ने कहा कि गुलशन की शौहर ने गलत तरीके से तलाक दिया है, अब यह कानून के खिलाफ है। गीता सिंह ने सरकार से हलाला के खिलाफ भी जल्द सख्त कानून बनाने की मांग की है। वहीं पीडिता ने ग्रामीण एसपी, धनबाद से मिलकर भी न्याय की गुहार लगाई तो उन्होंने स्थानीय थाने को पूरे मामले की पड़ताल कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

टॅग्स :क्राइमझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला