लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पत्थलगड़ी आंदोलन का विरोध करने पर ग्रामीणों ने की 7 लोगों की हत्या, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 08:10 IST

आरोप है कि पत्थलगड़ी आंदोलन के समर्थकों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पर इनलोगों का अपहरण किया और बाद में जंगल ले जाकर इनकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में उपमुखिया और अन्य छह ग्रामीण शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने सात लोगों की हत्या की पुष्टि तो की है लेकिन अब तक उनके मृत शरीर को बरामद करने में पुलिस असफल रही है। अपहरण या हत्या से जुड़ी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद पत्थलगड़ी को लेकर एक बड़ी घटना सामने आ रही है। खबरों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना के बुरुगुलीकेरा गांव में सात लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से गांव में हर कोई सन्न है।

आरोप है कि पत्थलगड़ी आंदोलन के समर्थकों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पर इनलोगों का अपहरण किया और बाद में जंगल ले जाकर इनकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में उपमुखिया और अन्य छह ग्रामीण शामिल हैं।

एनबीटी की खबरों की मानें तो घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने सात लोगों की हत्या की पुष्टि तो की है लेकिन अब तक उनके मृत शरीर को बरामद करने में पुलिस असफल रही है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि अब तक अपहरण या हत्या से जुड़ी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। 

इस घटना से पहले गांव में पत्थलगड़ी को लेकर लोगों के बीच बैठक हुई थी। इसी बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद ही विवाद बढ़ता गया। घटना के बाद कई ग्रामीण नाम नहीं छापने की बात कहकर बताते हैं कि इस हत्या की वजह बैठक के दौरान हुई विवाद से ही है। 

टॅग्स :झारखंडहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारझारखंड 2026ः वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

क्राइम अलर्टदाहिने जांघ पर धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय युवक की हत्या, कई घाव और तीन चोटों की पुष्टि, आखिर किसने ली जान

क्राइम अलर्टUP News: एटा में शादी समारोह में फायरिंग, 2 नाबालिगों को लगी गोली; मौत

क्राइम अलर्टTamil Nadu News: सरकारी स्कूल के छात्रों की आपस में भिड़त, 12वीं के छात्र की मौत

क्राइम अलर्टमां और पत्नी में रोज झगड़ा, तंग आकर 40 साल के बेटे राहुल ने 68 वर्षीय मां मधु की गर्दन रेती और थाने में किया आत्मसमर्पण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट51 वर्षीय आदिवासी महिला पदियामी का सिर कटा शव मिला, 2 गांव में सामूहिक झड़प, 4 मकान में लगाई आग, पुलिस बल तैनात

क्राइम अलर्टनाबालिग लड़की और मां को प्रलोभन देकर साहिब से शादी का दबाव, दूल्हा और उसकी मां अरेस्ट

क्राइम अलर्टकटक टी20 मैचः टिकटों की कालाबाजारी, 4 अरेस्ट, 12 टिकट बिदानसी और दरगाह बाजार पुलिस थाना क्षेत्र से 9 टिकट बरामद

क्राइम अलर्टBareilly poster row: मुख्य आरोपी मौलवी तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 26 सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की थी

क्राइम अलर्टकेस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने गई थी महिला, परिसर में कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म