लाइव न्यूज़ :

10वीं फेल ने ऑनलाइन रैकेट चला लाखों को ठगा, माओवादियों के सहयोग से चलता था गिरोह

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2018 16:53 IST

इस गिरोह ने हाल ही में एक महिला से ओटीपी पूछकर उनके खाते से 1.9 लाख रुपए ठग लिए। महिला की शिकायत दर्ज के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Open in App

रांची, 25 मई: झारखंड के छोटे से गांव एक 35 वर्षीय युवक द्वारा चलाए जा रहे एक ऑनलाइन रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस रैकेट ने लाखों लोगों को ठगा है। युवक का नाम राम कुमार मंडल है। इस मामले में दिल्ली के आनंद विहार में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि यह मामला झारखंड के एक छोटे से गांव का है। 

इस गिरोह ने हाल ही में एक महिला से ओटीपी पूछकर उनके खाते से 1.9 लाख रुपए ठग लिए। महिला की शिकायत दर्ज के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी राम कुमार मंडल दसवीं फेल है। उसने अपने गांव के तकरीबन 200 लोगों से ज्यादा लोगों को इस रैकेट को चलाने के लिए ट्रेनिंग दी है। 

10वीं के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी 33 वर्षीय महिला टीचर, ऐसे हुआ खुलासा

ये लोग पहले फोन करके लोगों को आरबीआई या अन्य बैंकों के कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव के बारे में बताते हैं। अपनी बातों में उलझाकर किसी तरह उनसे उनके बैंक डिटेल के बारे में पता करते हैं। उसके बाद वह उनके अकाउंट से पैसे गायब करते थे। 

पुलिस के मुताबिक अब तक ये लोग एक लाख से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इस गैंग ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पणजी जैसे बड़े शहरों के लोगों को फंसाया था। पुलिस ने यह भी बताया कि पिछले चार सालों से माओवादियों के सहयोग से यह रैकेट चल रहा था। 

पति पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, तो पत्नी ने शिकायतकर्ता लड़की को दी ऐसी खौफनाक सजा

दिल्ली पुलिस की मानें तो दिल्ली से एक टीम झारखंड के गांव में पहुंची तो वहां  ई-वॉलिट चल रहा था। एक ग्रुप ई-वॉलिट ऐक्सेस किए जाने वाले लोकेशन को ढूंढ रहा था तो दूसरा इसके ऑपरेटर को। पुलिस ने  ई-वॉलिट सर्विस प्रोवाइडर से इस अकाउंट के सभी ट्रांजैक्शन ब्लॉक करवा दिए और 40,000 रुपये वापस लिए गए है।  

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पाया गया है कि बाकी के पैसे जोधुपर विद्युत वितरण निगम के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इन पैसों को ई-मित्र काउंटर के जरिए बिजली का बिल भूगतान के लिए किया गया है। पुलिस ने जब इस अकाउंट होल्डर की गिरफ्तारी कर पूछताछ की तो पता चला कि पैसे अकाउंट ओनर सुरेंद्र सिंह द्वारा ट्रांसफर किए गए हैं। 

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ये पैसे शबीर अली के ई-वॉलिट में ट्रांसफर किए गए हैं। सुरेंद्र लोगों के कैश लेकर उनके बिल ई-वॉलिट से जमा करता था। इसके बाद शबीर इसमें से पांच प्रतिशत कमीशन लेकर पैसे सुरेंद्र से ले लेता था। इस अकाउंट का ऐक्सेस राम कुमार मंडल के पास था। पुलिस ने बताया कि यह पूरा सिस्टम इतना ज्यादा जटिल बनाया गया है कि पुलिस को किसी तरीके से कोई शक ही ना हो। पुलिस इस मामले की और भी तह तक जाने में लगी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :झारखंडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर