पति पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, तो पत्नी ने शिकायतकर्ता लड़की को दी ऐसी खौफनाक सजा

By पल्लवी कुमारी | Published: May 25, 2018 11:33 AM2018-05-25T11:33:19+5:302018-05-25T11:33:19+5:30

 गुजरात के राजकोट की एक 17 वर्षीय लड़की को अपने साथ हो रहे  यौन उत्पीड़न की शिकायत करने की ऐसी सजा मिली है, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे।

Gujrat Rajkot girl complained of molestation accused and his wife put hand in boiling oil | पति पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, तो पत्नी ने शिकायतकर्ता लड़की को दी ऐसी खौफनाक सजा

पति पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, तो पत्नी ने शिकायतकर्ता लड़की को दी ऐसी खौफनाक सजा

राजकोट, 25 मई:  गुजरात के राजकोट की एक 17 वर्षीय लड़की को अपने साथ हो रहे  यौन उत्पीड़न की शिकायत करने की ऐसी सजा मिली है, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे। 17 वर्षीय युवीत ने अपने पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे और आरोपी की पत्नी ने उसे सही साबित करवाने के लिए  खौलते तेल में उसका हाथ डलवा दिए।

पीड़िता युवती ने सबसे पहले इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया था। इसके बाद युवती आरोपी की शिकायत उसकी पत्नी से की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरोपी की पत्नी ने युवकी को ही  इस बात को दोषी ठहरा दिया। 



स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला ने कहा कि छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी की पत्नी काफी गुस्सा हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि पत्नी का आरोप था कि उसके पति ने छेड़छाड़ नहीं की है बल्कि हमारा प्रेम संबंध चल रहा है। इसके बाद पत्नी ने कहा कि अगर तुम सच्ची हो और पवित्र हो तो इसे साबित करो। 

10वीं के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी 33 वर्षीय महिला टीचर, ऐसे हुआ खुलासा

इसके बाद लोगों ने  पीड़िता को सच साबित करने के नाम पर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर खौलते तेल में पीड़िता का हाथ डलवा दिया। घटना में पीड़िता की हथेलियां बुरी तरह झुलस गई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Gujrat Rajkot girl complained of molestation accused and his wife put hand in boiling oil

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे