लाइव न्यूज़ :

झारखंड: दो नाबालिग लड़कियों को जंगल में मारा, जख्मी हालत में एक बच्चा भी मिला, पुलिस को रेप की आशंका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 13, 2019 16:06 IST

पुलिस के मुताबिक, 18 साल के सोनू मोची नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि सोनू मोची ने बच्चों को जंगल के फल देने का वादा किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देएक बच्ची जंगल ही में मृत अवस्था में मिली जबकि दूसरी लड़की ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घरवालों का कहना है कि बच्चियां जलाने वाली लकड़ियां लाने के लिए जंगल में गई थीं। 

झारखंड के चतरा जिले में जंगल में दो नाबालिग लड़कियों के मारे जाने की खबर है। मौके से घायल अवस्था में एक बच्चा भी मिला है। एक बच्ची जंगल ही में मृत अवस्था में मिली जबकि दूसरी लड़की ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को शक हैं कि यह यौन हमले का मामला हो सकता है। पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोचा है। घरवालों का कहना है कि बच्चियां जलाने वाली लकड़ियां लाने के लिए जंगल में गई थीं। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया वह चतरा जिले के पीपरवार पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। 

एक मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा एक अन्य लड़की के साथ 11 दिसंबर को खाना पकाने के लिए ईंधन में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियां लाने के लिए जंगल में गए थे। 

बच्चों के घर न लौटने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आस पास के लोगों की मदद से उन्हें खोजना शुरू किया। अगली सुबह पुलिस को शख्स का आठ साल का बेटा जंगल में जख्मी हालत में मिला, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चे पर पत्थर से वार किया गया था। 

12 दिसंबर को उसी जंगल से पुलिस ने बच्चियों को खोज निकाला। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी और एक बच्ची बुरी तरह जख्मी हालत में मिली थी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, 18 साल के सोनू मोची नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि सोनू मोची ने बच्चों को जंगल के फल देने का वादा किया था। 

पुलिस अधीक्षक अखिलेश ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पहली नजर में यह यौन शोषण, शोषण और हत्या का मामला लगता है। मामला दर्ज किया जा चुका है और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक ने मामले में पांच लोगों की टीम गठित की है। स्थानीय लोग बच्चियों के शव बरामद होने के बाद से प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चियों के साथ यौन हमला हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल डिपार्टमेंट और पुलिस के द्वारा की जानी है।

टॅग्स :झारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए