लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विवाहिता से गैंगरेप की कीमत एक लाख रुपये, खूंटी जिले में ग्राम पंचायत का फरमान!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2019 15:26 IST

झारखंड के खूंटी जिले में ग्रामसभा में विवाहिता के साथ गैंगरेप के लिए एक लाख रुपये की सजा सुनाई। पीड़िता को पुलिस के पास नही जाने का भी दिया है फरमान।

Open in App

रांची, 27 जुलाईःझारखंड के खूंटी जिले के अडकी थाना क्षेत्र के पत्थलगडी प्रभावित कुरूंगा गांव में एक विवाहिता के साथ तीन लोगों के द्वारा किये गये गैंगरेप की कीमत ग्रामसभा ने एक लाख रुपये लगा कर सबको भौंचक कर दिया है. यही नहीं ग्रामसभा द्वारा आरोपियों को एक लाख रुपये का हर्जाना पीड़िता को देने और घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने का फरमान सुनाया गया है. इस मामले में दो लोगों ने खूंटी एसपी आलोक से लिखित शिकायत कर दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. 

इस शिकायत के बाद ही मामला सामने आया है. आवेदन के अनुसार गांव के ही तीन व्यक्तियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस संबंध में एसपी आलोक ने कहा कि दो व्यक्तियों ने आवेदन सौंपा है. थाना प्रभारी को जांच का निर्देश दिया गया है. 

उन्होंने बताया कि अब तक कोई भी पीडित महिला सामने नहीं आई है. गांव की मुखिया और अन्य लोगों ने भी ऐसी घटना से इनकार किया है. वहीं, एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि संबंधित गांव में कई बार पुलिस गई है. ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है. लेकिन ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है. 

उधर, कुरुंगा की मुखिया गीता समद ने भी घटना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है. बताया जाता है कि ग्रामसभा ने पीड़िता को पुलिस के पास नहीं जाने और इसकी जानकारी नहीं देने का सुनाया है. इस फरमान के बाद कोइ कुछ बोलने की हिम्मत नही कर रहा है.

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला