लाइव न्यूज़ :

झारखंड: शिक्षिका ने छात्रा को अपमानित कर कपड़े उतारने के लिए किया मजबूर, युवती ने खुद को लगाई आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2022 07:51 IST

पुलिस को दिए हुए बयान में छात्रा ने बताया कि शिक्षिका ने उसे अपमानित किया है और उसे कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर भी किया है।

Open in App

रांची: झारखंड के जमशेदपुर में एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर एक शिक्षिका द्वारा ‘‘कपड़े उतारने के लिए मजबूर’’ किए जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। शिक्षिका को संदेह था कि छात्रा ने नकल सामग्री अपनी ड्रेस में छुपा रखी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

छात्रा की हालत है गंभीर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को उसके परिजन निकट के अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

बयान में छात्रा ने शिक्षक पर लगाया अपमानित करने का आरोप

अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में आरोप लगाया कि महिला निरीक्षक ने उसे अपमानित किया और नकल सामग्री ड्रेस में छिपाने के संदेह में उसे कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। 

गर्भवती होने पर नाबालिग लड़की को लगाया आग

वहीं इससे पहले एक दूसरे मामले में मैनपुरी जिले में कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार की शिकार 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को गर्भवती होने पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता का सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार हुआ था। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। पीड़िता से लगभग तीन महीने पहले बलात्कार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसकी माँ उसे एक डॉक्टर के पास ले गई जहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। 

शिकायत पर लड़की को लगाई आग

पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि इसके बाद लड़की की मां ने आरोपी युवक की मां से शिकायत की और उसकी शिकायत पर आरोपी की मां तथा बहन उसे अपने घर ले गईं तथा अभिषेक (आरोपी) से उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया। उन्‍होंने बताया कि लेकिन रात में आरोपियों ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।  

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने