लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हजारीबाग में कोल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या, हत्यारे मोटरसाइकिल पर आये थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2023 19:55 IST

हजारीबाग में अज्ञात हत्यारों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) से जुड़ी कोयला खनन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी शरद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शरद हैदराबाद के रहने वाले थे और ऋत्विक कंपनी की ओर से एनटीपीसी की परियोजना में कार्यरत थे।

Open in App
ठळक मुद्देहजारीबाग में अज्ञात हत्यारों ने एनटीपीसी से जुड़ी कोल कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या की मृतक अधिकारी शरद हैदराबाद के रहने वाले थे और एनटीपीसी की परियोजना में कार्यरत थेहत्यारों ने डब शरद को गोलियों का निशाना बनाया तब वो अपने वाहन से कार्यालय जा रहे थे

रांची:झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) से जुड़ी कोयला खनन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बड़कागांव प्रखंड स्थित एनटीपीसी के साइट कार्यालय के नजदीक अपराधियों ने ऋत्विक कंपनी के परियोजना समन्वयक (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) की गोली मारकर हत्या कर दी।

ऋत्विक कंपनी एनटीपीसी के लिए कोयला उत्खनन का काम करती है। यह कंपनी खनन डेवलपर सह ऑपरेटर (एमडीओ) कंपनी के रूप में कार्यरत है। मारे गये परियोजना समन्वयक का नाम शरद कुमार है, जो कि हैदराबाद के रहने वाले थे। शरद यहां ऋत्विक कंपनी की ओर से एनटीपीसी की परियोजना में कार्यरत थे।

पुलिस ने बताया कि जब शरद कुमार अपने वाहन से कार्यालय जा रहे थे उसी समय मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शरद कुमार को दो गोलियां (एक सीने में और दूसरी उनके पेट में) लगी थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित अस्पताल भेजा गया है।

इस हमले में उनका सुरक्षाकर्मी राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। शरद कुमार अपनी स्‍कार्पियो से हजारीबाग स्थित आवास से केरेडारी कार्यालय जा रहे थे। बड़कागांव में एनटीपीसी के साइट कार्यालय से 200 गज की दूरी पर दोपहर लगभग 12 बजे बरवाडीह रोड पर हेठगढ़ा में उन पर गोली चलाई गई। पुलिस ने बताया कि अपराधी उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए आए थे।

अपराधियो ने साइट कार्यालय के पास पहुंचकर शरद पर पीछे से गोली चलाना शुरू कर दिया। शरद कुमार गाड़ी में आगे बैठे थे और उनके सुरक्षाकर्मी पीछे बैठे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। इस संबंध में जिला पुलिस ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने बताया कि पुलिस जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर लेगी। 

टॅग्स :Hazaribagh PoliceझारखंडJharkhandक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...