लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 7वीं की छात्रा को कार में खींचकर चार लड़कों ने किया गैंगरेप, स्कूल से लौट रही थी बच्ची

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2019 15:20 IST

साहेबगंज में बंदरवा टोली के पास सुबह 10 बजे कक्षा 7 की छात्रा स्कूल जा रही थी, इसी दौरान चार युवकों ने छात्रा को पकड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही, वही तीन आरोपियों में से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।अभी पीड़िता का मेडिकल जांच होना बाकी है. इस घटना की प्राथमिकी नगर थाना साहिबगंज में दर्ज कराई गई.

झारखंड के साहेबगंज में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अपराधियों ने छात्रा को जबरन गाड़ी में अगवा कर उसके साथ ऐसी हरकत की. वहीं, आरोपियों के चंगुल से बचाने के लिए मौके पर पहुंचे पिता ने भी दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान घटना में शामिल चारों आरोपी युवक उन्हें पीटते रहे और मौके से दो आरोपी फरार हो गए. फिलहाल घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज में बंदरवा टोली के पास सुबह 10 बजे कक्षा 7 की छात्रा स्कूल जा रही थी, इसी दौरान चार युवकों ने छात्रा को पकड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पिता ने कार का शीशा तोडकर अपनी बेटी को बदमाशों के चंगुल से बचाया, उस दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसमें वह लहूलुहान भी हो गए. हालांकि, अभी पीड़िता का मेडिकल जांच होना बाकी है. इस घटना की प्राथमिकी नगर थाना साहिबगंज में दर्ज कराई गई. पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी पुत्री की अगवा की सूचना उन्हें मोबाइल पर मिली जिसके बाद उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्ची को बचाने के लिए गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के शीशे को तोड़कर अपनी बच्ची को गाड़ी से निकला और अपराधी युवक को भी पिता न धर दबोचा और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दी.

वहीं, छात्रा ने घटना की पूरी कहानी बताई है कि वह अपने साइकिल से स्कूल जा रही थी, इस बीच स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन लड़कों ने उसे धर दबोच कर गाड़ी के अंदर बैठा लिया, इसके बाद युवक बारी-बारी से छात्रा के साथ जबर्दस्ती करने लगे, इस बीच वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी. लेकिन बच्ची की अगवा की बात सुनकर पीड़िता के पिता उसे बचाने के लिए वहां पहुंचते हैं.

पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही, वही तीन आरोपियों में से दो आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है.

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने