लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पंचायत चुनावः शिलाडीह पंचायत में पकिस्तान जिंदाबाद का नारा, 12 ज्ञात और 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2022 16:39 IST

Jharkhand Panchayat elections: शिलाडीह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया निजाम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अमरीना बीबी, समाजसेवी समीम अंसारी के समक्ष समर्थकों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए गया था.

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन के द्वारा वीडियो की जांच कराने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा. सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत गोरहर थाना में दर्ज कराया है.वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग गई है.

रांचीः झारखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चुनाव परिणाम आने के बाद हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के शिलाडीह पंचायत में पकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाये जाने का मामला सामने आया है. यह मामला सामने आने के बाद कोर्रा थाना में मतगणना के दौरान नियुक्त मजिस्ट्रेट ने मामला दर्ज कराया है.

 

 

जिसमें 12 ज्ञात और 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कोर्रा थाना कांड संख्या 103/22 धारा 143, 149, 153ए, 120बी, 171सी, 171एफ भादवी के तहत दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाडीह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया निजाम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अमरीना बीबी, समाजसेवी समीम अंसारी के समक्ष समर्थकों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए गया था.

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद विहिप के नेता और कार्यकर्ताओं ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. इस बाबत विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत गोरहर थाना में दर्ज कराया है.

थाने में आवेदन देकर वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग गई है. जिसमें बताया है कि 19 मई को संपन्न हुए मतगणना के पश्चात बाजार समिति हजारीबाग के बाहर देश विरोधी नारे लगाए गए थे. आवेदन में कहा है कि इस प्रकार का देश विरोधी नारा अपने देश में लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

देश के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ है. ऐसे नारे से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं, गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी ने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी. प्रशासन के द्वारा वीडियो की जांच कराने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज