लाइव न्यूज़ :

झारखंड: दबंगों ने 4 दशक से रह रहे 50 दलित परिवारों को गांव से निकाला बाहर, पुलिस ने लिया यह एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 07:31 IST

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में 50 दलित परिवारों के उनके गांव से निकाल देने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि चार दशक से यहां रह रहे है इन परिवार वालों को जबरदस्ती हटाया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की है और उन्हें पुनर्वास करवाने की कोशिश कर रही है।

रांची:झारखंड के पलामू जिले में एक समुदाय विशेष के सदस्यों ने करीब 50 दलित परिवारों को कथित रूप से उस गांव से बाहर निकाल दिया जहां वे पिछले चार दशक से रह रहे थे। 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस बारे में सूचना मिलने पर मेदिनीनगर के उप-संभागीय अधिकारी (एसडीओ) राजेश कुमार शाह और बिश्रामपुर के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुजीत कुमार मरुमातू गांव से एक किलोमीटर दूर टोंगरी पहाड़ी इलाके में पहुंचे और वहां कानून व्यवस्था बनाने के लिए डेरा डाले हुए हैं। 

12 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज किया गया है। 

इस बीच घटना का संज्ञान लेते हुए झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने घटना पर चिंता प्रकट की है। राज भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार राज्यपाल ने पलामू के उपायुक्त ए दोड्डे से दो दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। दोड्डे ने बताया कि पुलिस को तत्काल दोषियों को पकड़ने को कहा गया है। 

सभी 50 परिवारों का होगा पुनर्वास-पलामू के उपायुक्त

पलामू के उपायुक्त ने सभी 50 परिवारों का प्राथमिकता के आधार पर इसी गांव में पुनर्वास कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राहत एजेंसियां इस काम के लिए सक्रिय हो गई हैं। आपको बता दें कि ‘मुसहर’ जाति से ताल्लुक रखने वाले सभी परिवार पिछले चार दशक से इस गांव में रह रहे थे। 

हमारे सामान लादे और पास के जंगल में छोड़ दिए- पीड़ित परिवार वाले

पीड़ित जितेंद्र मुसहर ने कहा, ‘‘हम कई सालों से एक साथ गांव में रह रहे हैं, लेकिन अनेक लोगों ने हमें सोमवार को जबरदस्ती गांव से बाहर निकाला। वे सभी मरुमातू गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने हमारे सामान गाड़ियों में लादा और पास के जंगल में हमें छोड़ दिया।’’ 

आरोपियों से मांगी गई जमीन के कागज

यही नहीं उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके साथ मारपीट भी की गई है और इस संबंध में पुलिस के पास जाने से रोका भी गया है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों से उस जमीन के संबंध में कागज दिखाने को कहा गया है जिस पर दलित बसे हुए थे और जिसके बारे में उनका कहना था कि यह एक शिक्षण संस्थान की जमीन है। 

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

इस मामले में पलामू के उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। एसडीओ ने कहा कि पीड़ितों के घरों को तोड़ा गया लेकिन उन्हें पर्याप्त सुरक्षा के साथ उसी स्थान पर बसाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?