लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में झारखंड की नाबालिग के साथ बर्बरता, दंपति ने बच्ची के साथ की मारपीट और उसे कूड़ेदान से खाना खाने को किया मजबूर

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2023 12:24 IST

गौरतलब है कि रांची की रहने वाली नाबालिग लड़की को दंपति ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी की देखभाल के लिए पांच महीने पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा था। दंपति उससे पूरा काम कराता था और उसे पीटता भी था।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में नाबालिग पर दंपति ने किया अत्याचार बच्ची को घर में नौकरी पर रखा और मारपीट कीबच्ची को दंपति खाना नहीं देता था और प्रताड़ित करता था।

गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां झारखंड की एक नाबालिग को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची गुरुग्राम में रहने वाले एक दंपति के साथ रहती थी लेकिन पति-पत्नी बच्ची को खूब प्रताड़ित करते थे और मारते-पीटते भी थे। 

गौरतलब है कि बच्ची को पुलिस और वन-स्टॉप क्राइसिस सेंटर सखी की एक संयुक्त टीम ने न्यू कॉलोनी से लड़की को मंगलवार को बचाया है। दंपति पर आरोप वह कि वह बच्ची को घर की देखभाल के लिए रखा था लेकिन वह उस पर अत्याचार करते थे। दंपति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और न्यू कॉलोनी में रहते हैं। 

पुलिस के अनुसार लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ है और उसके चेहरे, हाथ, पैर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि लड़की को डंडों से पीटा गया है और उसे कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। 

रांची की है पीड़िता 

गौरतलब है कि रांची की रहने वाली नाबालिग लड़की को दंपति ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी की देखभाल के लिए पांच महीने पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा था। दंपति उससे पूरा काम कराता था और उसे पीटता भी था। 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची को सारी रात सोने नहीं दिया जाता था और उसे खाना नहीं दिया गया। सखी केंद्र प्रभारी पिंकी मलिक ने अपनी शिकायत में कहा है कि नाबालिग बच्ची का मुंह पूरी तरह से सूज गया था जबकि उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के गंभीर निशान पाए गए है। आरोप है कि दंपति ने उसे खाना नहीं दिया था इसलिए वह कूड़ेदान से बचा हुआ खाना खाती थी। 

फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दंपति के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 342 और किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। न्यू कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ ने कहा कि हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और दंपति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :गुरुग्रामझारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए