सनकी बेटे ने मां की हत्या कर घर के आंगन में जलाया, उसी चिता पर मुर्गा पकाकर खाया

By एस पी सिन्हा | Published: January 30, 2021 07:07 PM2021-01-30T19:07:22+5:302021-01-30T19:12:39+5:30

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देते हुए पुत्र ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद सनकी बेटे ने उसके शव को घर में जलाया और उसपर मुर्गा पकाकर खाने लगा।

Jharkhand man beats mother to death with rod shameful act on her cremation | सनकी बेटे ने मां की हत्या कर घर के आंगन में जलाया, उसी चिता पर मुर्गा पकाकर खाया

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Highlightsझारखंड में एक क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची,30 जनवरीझारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्‍या कर दी और इसके बाद घर के आंगन में ही मां की चिता को जला दिया। यही नहीं उसका वहशियानापन यहीं शांत नहीं हुआ तो उसने मां की चिता की आग पर मुर्गा पकाकर उसे खाया। 

इस घटना को अंजाम देने वाले शैतान का नाम है प्रधान सोय और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि इस जघन्‍य वारदात के बाद भी वह कलयुगी बेटा घर में ही मौजूद रहा और आज सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्‍हे के पास फेंक दिया. इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। 

रोंगटे खड़े देने वाली इस वारदात को सुनकर सभी के कलेजा दहल उठा। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय (65 वर्षीय) की भी हत्‍या कर दी थी। अब उसने अपनी मां सुमी सोय (60 वर्षीय) को मौत के घाट उतार दिया। गांव वालो ने प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रधान सोय की मानसीक स्थिती ठीक नही लग रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Web Title: Jharkhand man beats mother to death with rod shameful act on her cremation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे